रायपुर। करोड़ों के तेंदूपत्ता घोटाले में सुकमा के DFO की गिरफ्तारी की बड़ी खबर सामने आ रही है। ACB-EOW की टीम ने आज सुबह सुकमा के तत्कालीन DFO अशोक पटेल को रायपुर स्थित एक बंगले से अपने कब्जे में ले लिया है।
कांग्रेस का ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भूपेश बोले – ‘हेराल्ड कमाई का जरिया नहीं’
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह आईएफएस अशोक पटेल को करोड़ों के तेंदूपत्ता घोटाले में लिप्तता के चलते गिरफ्तार किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि आज उन्हें अदालत में पेश कर ACB-EOW रिमांड में ले सकती है। बताया जा रहा है कि वन एवं जलवायु विभाग के मुखिया भी एजेंसियों के निशाने पर है। हालांकि DFO की गिरफ्तारी को लेकर ACB-EOW की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
2015 बैच के आईएफएस अशोक पटेल ने वर्ष 2021-2022 की तेंदूपत्ता मजदूरों के करोड़ों की बोनस की रकम को ना तो उनके खातों में ट्रांसफर किया था और ना ही मजदूरों को नगदी में भुगतान किया गया था। राज्य सरकार ने मामला उजागर होने के बाद आरोपी DFO को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है।

More Stories
CG Electricity Rate Hike : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अगस्त से बढ़ जाएगा बिजली बिल
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून का असर तेज, अगले 1 हफ्ते तक बारिश की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी
बिलासपुर में जलभराव और बिजली कटौती पर High Court’ सख्त, कहा- सिर्फ योजना नहीं, जनता को दिखना चाहिए परिणाम