रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कोयला घोटाला और शराब घोटाला मामलों की जांच तेज हो गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीमों ने आज सुबह से ही कई ठिकानों पर छापेमारी की है।
कोयला घोटाले की जांच में रायपुर और अकलतरा में दबिश दी गई है। वहीं, शराब घोटाले से जुड़े मामले में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है। रायपुर में करीब चार स्थानों पर टीमों ने दबिश दी है।
JCB Accident : नहर में समाई जेसीबी: चालक और साथी की तलाश में घंटों से चल रहा रेस्क्यू
सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के देवनगरी स्थित शराब कारोबारी के घर पर भी छापामारी की गई, जहां दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके अलावा बिलासपुर और दुर्ग में भी टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है।
अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों और सबूतों की जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन दोनों घोटालों से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ