दुर्ग/रायपुर. आबकारी घोटाला मामले में जेल में बंद मंत्री कवासी लखमा के करीबियों पर ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की है. प्रदेश के 20 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई है. दुर्ग, भिलाई, महासमुंद, धमतरी और रायपुर के कई ठिकानों पर कार्रवाई जारी है. सबसे बड़ी कार्रवाई दुर्ग में चल रही है. दुर्ग में आम्रपाली सोसाइटी स्थित अशोक अग्रवाल के निवास, जो स्टील इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं, उनके यहां कार्रवाई चल रही है. इसके साथ ही दुर्ग जिले के दो अन्य करीबियों के निवास पर भी कार्रवाई जारी है.
अशोक अग्रवाल के निवास पर एसीबी के 9 अधिकारी मौजूद हैं. बैंक खातों के डिटेल्स की जांच की जा रही है. साथ ही स्टील कारोबार से जुड़े दस्तावेज भी टीम खंगाल रही है.

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ