रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गर्मी के चलते घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को हाथी ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण जख्मी है। इसके अलावा हाथी ने धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना लैलूंगा वन परिक्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर गमेकेला गांव के पास पहुंचा गया। हाथी ने पहले खेत में धान की फसलों का खाया, फिर आगे गांव के अंदर घुस गया। जहां भदरापारा निवासी सुशीला यादव (30) अपने पति घसिया राम यादव के साथ घर के बाहर सो रही थी।
बताया जा रहा है कि, दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान हाथी ने उनके घर की दीवार तोड़ दी। मिट्टी का मलबा विजय लोहरा के सिर पर पर गिरा, तो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हाथी ने उसकी पत्नी सुनीता पर हमला कर दिया।
छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री साय
जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने सुशीला यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घसिया राम का इलाज चल रहा है।
इधर, भदरापारा गांव में ही हाथी आगे बढ़ा और घर के बाहर सो रही सुनीता लोहरा (45) को सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में लैलूंगा एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि, यह हाथी जशपुर जिले की ओर से आया था। हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए
More Stories
छत्तीसगढ़ : टीकाकरण के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप – जिला अस्पताल में हंगामा
प्रेम प्रसंग में नाबालिग की हत्या, लड़की के परिजनों पर आरोप – ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट घेराव, बोले पुलिस दबा रही मामला
कैबिनेट मंत्री एवम भटगावँ विधायक लक्ष्मी राजवाड़े संगठन के जनप्रतिनिधियो एवम कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद, समाधान की ओर सरकार