पुणे/जेजुरी। महाराष्ट्र के पुणे जिले के जेजुरी में नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद निकाला गया जुलूस रविवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। मतगणना के बाद शुरू हुआ जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब खंडोबा गढ़ (मंदिर परिसर) में अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में नवनिर्वाचित पार्षद समेत कुल 17 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
Guru Ghasidas Jayanti : गुरु घासीदास जयंती पर गिरौदपुरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
जानकारी के अनुसार, जेजुरी नगर परिषद चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद मल्हार थिएटर में नतीजे घोषित किए गए। इसके बाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के विजयी उम्मीदवार, कार्यकर्ता और समर्थक खंडोबा किले की पहली सीढ़ी पर दर्शन और जीत का जश्न मनाने पहुंचे। रविवार दोपहर करीब 3 बजे जश्न के दौरान इस्तेमाल की जा रही कलरफुल स्प्रे से निकली ज्वलनशील गैस में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग की चपेट में आए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में एक नवनिर्वाचित पार्षद भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

More Stories
मथुरा में दर्दनाक हादसा : 30 सवारियों से भरी नाव यमुना में डूबी
Justice Yashwant Varma Resignation : महाभियोग से पहले ‘एग्जिट’ , विवादों के घेरे में रहे जस्टिस यशवंत वर्मा ने छोड़ा पद, राष्ट्रपति को भेजा इस्तीफा
Amit Shah Bharosa Patra : ‘दीदी’ के गढ़ में शाह का ‘पावरप्ले’, ₹3000 मासिक भत्ता और घुसपैठ पर रोक का बड़ा वादा