अमेठी. कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने अपने दो दिवसीय रायबरेली-अमेठी दौरे के दौरान केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। बुधवार को रायबरेली में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता सामने आएं तो उनसे खुलकर कहिए कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन “गद्दार” है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के सामने बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है। उन्होंने कहा, “अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। जैसे कोविड और नोटबंदी के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था, वैसे ही हालात फिर बन सकते हैं।”
इटली दौरे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना
रायबरेली से अमेठी पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को टॉफी खिलाकर रील बनाई जा रही है, जबकि देश में आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं।
राहुल ने कहा, “ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं, लेकिन देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं और छोटे व्यापारी परेशान हैं।”
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट करते हुए लिखा कि “आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं।”
समर्थकों से मिले राहुल गांधी
दौरे के दौरान राहुल गांधी ने रायबरेली में समर्थकों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और लोगों से हाथ मिलाकर हालचाल जाना। अमेठी में उन्होंने संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात भी की। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी का यह रायबरेली का सातवां दौरा बताया जा रहा है।
भाजपा नेताओं का पलटवार
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा अध्यक्ष Nitin Navin ने कहा कि राहुल गांधी का बयान उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “आप भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो राजनीति को दूषित करते हैं।”

More Stories
Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, सिर्फ दो दिन में 32 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Pune Ketan Agrawal Case : पोते के निधन के 17 दिन बाद दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- गम नहीं सह पाए
Global Passport Index 2026 : ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 125वें स्थान पर फिसला, जानें किन देशों में बिना वीजा मिलती है एंट्री