डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. शुक्रवार दोपहर मंदिर के पहाड़ी पर स्थित रोपवे की ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर गिर गई. हादसे के दौरान ट्रॉली पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा और भाजपा नेता दया सिंह सवार थे.
BSF जवान 48 घंटे से पाकिस्तान की हिरासत में, जीरो लाइन पार करने पर पकड़ा गया
हादसे में सभी नेताओं को चोटें आई हैं. इस हादसे में भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल रोपवे संचालन को तत्काल रोक दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा पहुंचे थे. दोनों रोपवे के जरिए दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया, अचानक रोपवे ट्रॉली रोप से टूटकर गिर गई. पूर्व मंत्री पैकरा को हल्की चोटें आई है. वहीं भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान जारी है.

More Stories
CG NEWS : प्रदेशभर के नगर निगम-नगर पालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त, विभाग ने जारी किए आदेश
CG Education News : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूल यूनिफॉर्म की गुणवत्ता की होगी सख्त जांच, गोदाम स्तर पर परीक्षण के दिए गए निर्देश
CG Constable Suspended : दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचा डायल-112 का आरक्षक निलंबित, अभद्र व्यवहार और लापरवाही पर गिरी गाज