Categories

March 13, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Donald Trump का बड़ा बयान: ‘ईरानी सरकार से जुड़े लोगों को मारना सम्मान

वॉशिंगटन। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 14वां दिन है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि ईरान की सरकार से जुड़े लोगों को मारना उनके लिए “बहुत बड़ा सम्मान” है। ट्रम्प ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए दिया।

ट्रम्प ने लिखा कि अमेरिका सैन्य और आर्थिक दोनों स्तर पर ईरान पर लगातार दबाव बना रहा है। उनके मुताबिक अमेरिकी कार्रवाई के कारण ईरान की नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को तेजी से खत्म किया जा रहा है और उसके कई प्रमुख नेता मारे जा चुके हैं।

America’s Big Decision : पूरी दुनिया को रूस से तेल खरीदने की मिली छूट, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

ट्रम्प ने अपने बयान में कहा कि ईरान पिछले 47 वर्षों से दुनिया भर में निर्दोष लोगों की हत्या करता रहा है और अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में वे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।

नए सुप्रीम लीडर की हालत पर भी चर्चा

इसी बीच कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को हुए अमेरिका-इजराइल के हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए थे।

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें तेहरान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि हमले में गंभीर चोट लगने के कारण उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है कि उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की 28 फरवरी को मौत के बाद 9 मार्च को मुजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था।

मिडिल ईस्ट में जारी इस संघर्ष के कारण पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

About The Author