dead body near asphalt plant रायगढ़, 2 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सुबह मवेशी चराने निकला था ग्रामीण, शाम तक नहीं लौटा
मृतक की पहचान सुकमन निषाद (50), निवासी कुंजेमुरा के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, वह बुधवार सुबह मवेशी चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
dearness allowance increased: 1 जुलाई से लागू होगा नया DA, मिलेगा तीन महीने का एरियर
डामर प्लांट के पीछे खेत में मिली लाश
गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों को डामर प्लांट के पीछे खेत में लाश पड़ी मिली, जो खून से सनी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तमनार थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ पदभार संभालते ही चीफ जस्टिस केआर महापात्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिस्ट्रिक्ट जजों का तबादला
CG Crime News : ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर’ 60 लाख का गांजा बरामद
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी