जगदलपुर।’ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इस बार चोरों ने आस्था के प्रमुख केंद्र, प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे स्थित दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और माता दंतेश्वरी के सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी और कर्मचारी पहुंचे, तब चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
कोर्ट परिसर में ‘Jio’ का नेटवर्क फेल, वकीलों ने आकाश और ईशा अंबानी के खिलाफ दायर किया केस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, वहीं मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से आम जनता के लिए दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
CG NEWS : टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर ‘सेक्स’ की डिमांड और WhatsApp पर भेजी न्यूड फोटो
CG News : सेहत से खिलवाड़ , भारी मात्रा में नकली एवरेस्ट मसाले जब्त, लाखों का माल बरामद
Chhattisgarh Political War 2026 : भूपेश बघेल के बयानों पर पलटवार , डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस को दिखाया आईना