Daamaad hatyaakaand : कोरिया। जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने अपने ही ससुर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी, जबकि उनकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हाईकोर्ट ने CG-PSC भर्ती पर जताई कड़ी नाराजगी, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार यह वारदात बचकापोड़ी पुलिस चौकी के बड़े साल्ही गांव में हुई। आरोपी दामाद ने खाट पर सो रहे अपने ससुर को रस्सी से बांध दिया और फिर ससुराल में बम फेंक दिया। बम के धमाके से ससुर की मौके पर ही मौत हो गई और सास गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और ग्रामीणों से भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने की अपील की है।

More Stories
CG Weather News : भारी बारिश का कहर, उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित
CG Education News : स्कूल में छात्र से 200 बार लिखवाई ‘मां’ की गाली, कॉपी पर पैरेंट्स के साइन भी मांगे, टीचर बर्खास्त
CG Crime News : बाघ की खाल की तस्करी का भंडाफोड़, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार