Paytm, देश का एक लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, रोजाना करोड़ों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। अपनी यूजर्स की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए कंपनी लगातार नए-नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है। हाल ही में Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक नया खास फीचर ‘Hide Payment’ पेश किया है, जो कई लोगों के लिए बड़ी मदद साबित होगा।
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने ऑनलाइन पेमेंट को सीक्रेट रख सकते हैं, जिससे कोई भी उनकी पेमेंट हिस्ट्री में छुपा हुआ ट्रांजैक्शन नहीं देख पाएगा। यह खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो बिना किसी को बताए किसी को गुप्त तौर पर पैसे भेजना चाहते हैं, जैसे सरप्राइज गिफ्ट या किसी खास बुकिंग के लिए।
Paytm ने इस फीचर को अपने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। अब आप अपनी पेमेंट हिस्ट्री से किसी भी ट्रांजैक्शन को हाइड या अनहाइड कर सकते हैं, ताकि आपकी प्राइवेसी बनी रहे और आपकी पेमेंट जानकारी सिर्फ आपके पास ही सुरक्षित रहे।
Hide Payment फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Paytm ऐप खोलें, ‘Balance & History’ सेक्शन में जाएं, जिस ट्रांजैक्शन को छुपाना चाहते हैं उस पर स्वाइप लेफ्ट करें, फिर ‘Hide’ ऑप्शन चुनें और कन्फर्म करने के लिए ‘Yes’ पर टैप करें। इस तरह आपका चुना हुआ पेमेंट हिस्ट्री से छुप जाएगा।

