CRIME NEWS : दुर्ग। करवा चौथ के दिन दुर्ग जिले में एक संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात 35 वर्षीय अनिल यादव की हत्या कर दी गई। सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने राहगीरों ने उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
शिवपारा दुर्ग निवासी अनिल यादव की दो बेटियां हैं। परिवार के अनुसार, अनिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। करवा चौथ होने के कारण उनकी पत्नी देर रात तक उनका इंतजार करती रही। अनिल ई-रिक्शा चलाने के साथ पेंटिंग का ठेका लेकर काम करते थे।
CRIME NEWS : करवा चौथ पर पति की संदिग्ध मौत, पत्नी का इंतजार बेकार गया
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई इलाके में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त कर थाने ले जाया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट किया जाएगा। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

More Stories
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त