राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में बोरवेल पार्ट्स कारोबारी चिराग जैन से दिनदहाड़े 15 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूटने की वारदात ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है। घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की 6 टीमें शहरभर में सक्रिय हैं। अब तक 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें कुछ संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कई इलाकों में नाकेबंदी और तलाशी अभियान चलाया है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-5 देवेंद्र नगर स्थित श्री इंटरप्राइजेज के संचालक चिराग जैन अपने मित्र प्रफुल्ल के साथ जा रहे थे, तभी लुटेरों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान पीड़ित द्वारा दिए गए बयानों में विरोधाभास मिला है। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
CG Police Transfer : GPM पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी’ नए ‘अजाक’ थाने की शुरुआत के साथ TI, SI और आरक्षकों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Politics Breaking News : विधानसभा में भारी हंगामा , छापेमारी की गूंज सदन में सुनाई दी, विपक्ष ने सरकार को घेरा
CG NEWS : वीरों की नर्सरी’ छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सैनिक स्कूल को राज्य की मंजूरी, रक्षा मंत्रालय भेजा गया प्रस्ताव