Sonu Nigam Faces Controversy After Remarks on Fan’s Request:
मशहूर सिंगर सोनू निगम एक नए विवाद में घिर गए हैं, जो कर्नाटक में हुए एक म्यूजिकल इवेंट से जुड़ा है। बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू निगम एक फैन के कन्नड़ गाने की मांग पर नाराजगी जताते हुए उसकी तुलना पहलगाम में हुए आतंकी हमले से करते दिखाई दे रहे हैं, जो अब विवाद का कारण बन गया है।
कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस?
सोनू निगम के इस बयान को लेकर कर्नाटक रक्षण वेदिके (KRV) नामक संगठन ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि सोनू निगम ने एक सामान्य सांस्कृतिक आग्रह को आतंकी घटना से जोड़कर कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को आहत किया। सोनू निगम का बयान सोशल मीडिया पर आलोचना का केंद्र बन गया है। वीडियो में सोनू कहते हैं, “मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की ज़िद कर रहा था। यही व्यवहार पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है।”
सोनू निगम का सफाई बयान
हालांकि, इस विवाद के बाद सोनू निगम ने मंच से अपनी सफाई दी और कहा कि उन्हें कन्नड़ भाषा और लोगों के प्रति अत्यधिक सम्मान है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कई कन्नड़ गाने गाए हैं, लेकिन जबरदस्ती और आक्रामकता उन्हें असहज कर देती है। इसके बावजूद KRV ने उनके बयान को असंवेदनशील और भड़काऊ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में बवाल जारी है और सोनू निगम की अगली प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

More Stories
Asim Riaz on Himanshi Khurana : धर्म परिवर्तन के आरोप पर आसिम ने तोड़ी चुप्पी, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना
Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही छाई यश की फिल्म, 48 घंटे में करोड़ों की कमाई; टिकट बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड
Govinda Second Marriage : गोविंदा की दूसरी शादी के दावे पर मैनेजर का बड़ा बयान, सुनीता आहूजा को लेकर कही ये बात