Categories

December 17, 2025

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Constable Recruitment Result: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम जारी, बस्तर के 1592 युवा हुए चयनित

रायपुर, 09 दिसंबर। Constable Recruitment Result : छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने सोमवार को अलग-अलग रेंज और जिलों की चयन सूची जारी की। बस्तर संभाग के 7 जिलों में कुल 1592 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों में 464 युवतियां भी शामिल हैं। बस्तर में सबसे ज्यादा चयन नारायणपुर जिले से हुआ है, जहां सबसे बड़ी संख्या में युवाओं ने पुलिस विभाग में जगह बनाई है। विभाग द्वारा फिजिकल टेस्ट (PET) और ट्रेड टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह परिणाम जारी किया गया।

Indian Rupee Completes 75 Years : मुंबई में ‘ओडिसी ऑफ द रुपी’ प्रदर्शनी ने दिखाया 2500 साल का रोमांचक सफर

छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट

cgpolice.gov.in पर अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। विभाग का कहना है कि सभी जिलों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है और चयनित अभ्यर्थियों को आगे की औपचारिकताओं की जानकारी जल्द दी जाएगी। constable bharti 2025 raipur selection

About The Author