कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए पाकिस्तान की एक आधिकारिक लॉबिंग कंपनी काम कर रही है। इसे अमेरिका में संघ के हितों की पैरवी करने के लिए हायर किया गया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर लिखा- कुछ दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने माना था कि RSS रजिस्टर्ड ऑर्गनाइजेशन नहीं है और वह कोई टैक्स नहीं देता। अब हमें पता चला है कि RSS ने भारी रकम खर्च करके अमेरिकी लॉ फर्म स्क्वायर पैटर्न बॉक्स (SPB) को हायर किया है।
RSS ने कांग्रेस के आरोप को खारिज किया। राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा- ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत में काम करता है और अमेरिका में कोई लॉबिंग फर्म नहीं हायर की है।’ लॉबिंग फर्म सरकार के सामने किसी संगठन के हितों की पैरवी करती है।

More Stories
Supreme Court Election Spend PIL : चुनाव में ‘धनबल’ पर वार: SC ने पूछा- क्यों न तय हो राजनीतिक पार्टियों के खर्च की अधिकतम सीमा
Anil Ambani : अनिल अंबानी पहुंचे ED ऑफिस’ ₹40,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में दूसरे दौर की पूछताछ, कल ही जब्त हुआ था ₹3,716 करोड़ का बंगला
CJI की फटकार का असर’ NCERT ने मांगी माफी, कक्षा 8 की किताब से विवादित चैप्टर हटाया