रायपुर: कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने रायपुर शहर का औचक निरीक्षण किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर यातायात को सुव्यवस्थित करने स्थिति तथा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। इस दौरान निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित है। रायपुर में देर रात से सुबह तक रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। सुबह से घने बादल छाए हुए हैं।
बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिन छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में बिजली गिरने और हैवी रेन का यलो अलर्ट है। अन्य 31 जिलों में सिर्फ बिजली गिरने का यलो अलर्ट है।
छत्तीसगढ़ में मानसून का ग्राफ लगातार बढ़-घट रहा है। शुक्रवार को 24 से अधिक जिलों के 69 स्थानों पर बारिश हुई। औसतन बारिश 25.51 मिमी दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दुर्ग सबसे गर्म रहा। वहीं 22.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पेण्ड्रा सबसे ठंडा रहा।

More Stories
NEET UG 2026 में बड़ी लापरवाही : गलत सेंटर बताकर छात्र को लौटाया, रायपुर में हंगामा; जगदलपुर में भी प्रदर्शन
अभनपुर में Rahul Gandhi का प्रशिक्षण शिविर: जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद, सियासी बयानबाजी भी तेज
CG NEWS : हथियार के दम पर अपहरण, बदमाशों ने परिजनों को धक्का देकर किया फरार