Cockroach Janata Party’ नई दिल्ली।’ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक NEET में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
अभिजीत ने प्रदर्शन के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शनिवार शाम 5 बजे तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी अगले शनिवार को फिर से जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मामले में जवाबदेही तय नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक पर सख्त कानून तथा छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं से छात्रों का मनोबल प्रभावित हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और पुलिस प्रशासन की निगरानी में आयोजित किया गया। जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और संगठन के समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

More Stories
CBSE 12वीं के छात्रों को राहत, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की अंतिम तारीख बढ़ी; अब 7 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Khan Sir News : गार्ड की फायरिंग मामले में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, पटना पुलिस ने दर्ज की FIR
Cockroach Janata Party’ के फाउंडर अभिजीत दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट से बाहर आने में लगी एक घंटे की देरी