वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CNG Price Hike: CNG के बढ़े दाम से बढ़ सकता है फल-सब्जियों और राशन का खर्च, जानें वजह

CNG Price Hike: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब भारत में भी आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है। नई कीमतें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही पिछले चार महीनों में CNG के दाम पांचवीं बार बढ़ाए गए हैं।

दिल्ली-NCR में ₹3.89 प्रति किलो महंगी हुई CNG

IGL की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, दिल्ली-NCR में CNG की कीमत अब ₹83.09 प्रति किलो से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो गई है। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और CNG की बढ़ती मांग को प्रमुख कारण बताया है।

कंपनी के अनुसार, CNG के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित LNG से पूरा किया जाता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमत बढ़ने से कंपनियों की लागत भी बढ़ गई है।

Vaibhav Sooryavanshi: सिर्फ 15 की उम्र में U19 से हुए बाहर, जानिए BCCI के खास नियम की पूरी कहानी

चार महीने में करीब 10 रुपये बढ़े दाम

दिल्ली-NCR में पिछले चार महीनों के दौरान CNG की कीमतों में पांच बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इस दौरान CNG करीब 10 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। युद्ध के बाद पहली बार 15 मई को CNG की कीमतों में वृद्धि की गई थी।

लगातार हो रही इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना CNG से वाहन चलाने वाले लोगों पर पड़ेगा। खासकर ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहनों के संचालन की लागत बढ़ सकती है।

सब्जी और राशन की कीमतों पर भी पड़ सकता है असर

CNG महंगी होने का असर केवल निजी वाहन मालिकों तक सीमित नहीं रह सकता। दूसरे राज्यों से दिल्ली-NCR में फल, सब्जियां और राशन पहुंचाने वाले वाहनों की परिवहन लागत बढ़ सकती है। इसके अलावा खेती से जुड़े परिवहन और लॉजिस्टिक्स खर्च में भी वृद्धि होने की संभावना है।

हालांकि, IGL का कहना है कि कीमत बढ़ने के बावजूद CNG उपभोक्ताओं के लिए दूसरे पारंपरिक ईंधनों की तुलना में अभी भी किफायती विकल्प बनी हुई है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay