रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शिरकत की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा किया गया था।
मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा –
“हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है।”
उन्होंने आगे कहा कि करमा जैसे पर्व और परंपराएँ समाज को एकजुट होने का अवसर देती हैं। इससे आपसी स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना विकसित होती है और सामाजिक एकता मजबूत होती है।

More Stories
CG Budget Session Live: जर्जर सड़कों और किसानों के मुद्दे पर विधानसभा में आज हंगामे के आसार
High Court Verdict : शादी का झांसा और शारीरिक संबंध छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया ‘सहमति’ और ‘रेप’ का कानूनी अंतर
Opium Cultivation : ग्राउंड रिपोर्ट में अफीम की खेती पर पुलिस का कड़ा प्रहार, ड्रोन से होगी जंगलों की निगरानी