वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

स्वतंत्रता दिवस पर CM Sai’ के बड़े ऐलान’ ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण

CM Sai’ रायपुर। देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सरकार की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इनमें शिक्षक भर्ती, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन प्रमुख रहे।

ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाने का ऐलान

मुख्यमंत्री साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि ज्ञानेश्वरी यादव को DSP के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

Harbhajan Singh: T20 ने छीना बल्लेबाजों का धैर्य! हरभजन सिंह बोले- टेस्ट में तिहरा शतक बनना हुआ दुर्लभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए उन्हें सरकारी सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया है।

अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सरकार का यह कदम सैन्य प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त युवाओं को राज्य पुलिस में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस फैसले से सेना में सेवा पूरी करने के बाद युवाओं के लिए राज्य पुलिस में करियर का रास्ता खुल सकेगा।

500 करोड़ का AI मिशन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन की घोषणा भी की। इसका उद्देश्य प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी तकनीक, कौशल और नवाचार को बढ़ावा देना है।

AI मिशन के जरिए युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी सेवाओं में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा।

शिक्षक भर्ती को लेकर भी घोषणा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने शिक्षक भर्ती को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की। सरकार का फोकस शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्कूलों में आवश्यक शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर रहेगा।

शिक्षा क्षेत्र में भर्ती और अन्य सुधारों से प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay