मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर शामिल होने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने में जिले के लोरमी और बिजराकछार वनग्राम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं.
सीएम साय ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मांग पर खुड़िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की स्वीकृति दी. साथ ही लोरमी कॉलेज में पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास निर्माण और डिंडौरी जिले में नया कॉलेज खोलने की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री साय समाधान शिविर के बाद एटीआर के बिजराकछार वनग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने 01 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के शुरू होने से लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन जैसी सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी.
ISI की साजिश बेनकाब: भारत में खालिस्तानी नेटवर्क को दोबारा कर रही एक्टिव
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन की मांग की जा रही थी. अब छह एकड़ भूमि में निर्मित इस कार्यालय परिसर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
- एक एकड़ क्षेत्र में आधुनिक कार्यालय भवन
- पाँच एकड़ क्षेत्र ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के लिए
- भवन में 18 कक्ष, 6 हॉल, अटैच लेट-बाथ, सामान्य शौचालय जैसी सुविधाएं
इस अवसर पर पांच आवेदकों को प्रतीक स्वरूप लर्निंग लाइसेंस भी प्रदान किए गए.
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन किया जा चुका है. इससे यह स्पष्ट होता है कि परिवहन सेवाओं की भारी मांग है और नया कार्यालय इस जरूरत को प्रभावी ढंग से पूरा करेगा.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य जनता को सुगम, समयबद्ध और तकनीकी रूप से सुसज्जित सेवाएं प्रदान करना है. नए परिवहन कार्यालय से न केवल कार्य दक्षता बढ़ेगी बल्कि आम जनता को भी अधिक सुविधा होगी.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा चुके हैं और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन हो चुका है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोगों में परिवहन सेवाओं की बड़ी मांग है, जिसे यह नया कार्यालय सुगमता से पूरा करेगा. अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता और सेवा-सुलभता को बढ़ाना हमारी सरकार का सतत प्रयास है.
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए



More Stories
CRIME WATCH 8 Feb 2026: रायपुर में किडनैपिंग, 5 लाख की ठगी, सड़क हादसे और 20 किलो गांजा जब्त
Sukma Naxal Surrender : सुकमा में माओवाद को बड़ा झटका 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ₹76 लाख का था इनाम
Amit Shah : छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, नक्सलवाद पर लेंगे हाईलेवल सुरक्षा बैठक