रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली. मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए. मुख्यमंत्री साय ने ऑपरेशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की.
इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, भयानक सड़क हादसे में हुए घायल
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे. बता दें कि आज नक्सलियों की मांद कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पिछले 14 दिनों से जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है. तड़के सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों के 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की खबर आ रही है. इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

More Stories
CG Traffic News : पुराने ट्रैफिक चालानों पर बड़ी राहत, नेशनल लोक अदालत में होगा ई-चालानों का निपटारा, 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन
दिल्ली में PM Modi’ से मिले सीएम विष्णु देव साय, ‘बस्तर विजन’ पर हुई अहम चर्चा, राज्य की तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग
CG School News : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र का सहारा’ बच्चों के सामने लाल कपड़े पर नारियल-चावल रखकर दी चेतावनी, DEO ने जारी किया नोटिस