दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक ऑफिशियल मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता को लेकर पहुंचीं। CM ने X पर मीटिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठे दिखे। मनीष गुप्ता एक बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव, व्यापारियों को मिली राहत
आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। AAP ने X पर मीटिंग की तस्वीर के साथ ‘पंचायत’ वेब सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली में ‘फुलेरा की पंचायत’ की सरकार। CM रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग।
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, ‘फुलेरा पंचायत में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में दो मुख्यमंत्री बनाए हैं। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं, उनके पति सुपर मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने 6 महीने में दिल्ली का कबाड़ा कर दिया है।’ कांग्रेस ने X पर पूछा कि सरकार कौन चला रहा है। मैडम रेखा गुप्ता या उनके पति?

More Stories
TMC में बढ़ी सियासी हलचल’ 4 दिन में 4 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, पार्टी में टूट की अटकलें तेज
Ram Mandir’ में ₹7 करोड़ चढ़ावे की चोरी का आरोप’ पूर्व लेखा प्रभारी बोले- शिकायत करने पर हटाया गया, CCTV फुटेज भी डिलीट कराए गए
TMC में बढ़ी दरार’ कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम—ममता मुझे चुनें या अभिषेक को, तीसरे राज्यसभा सांसद का इस्तीफा