दुर्ग: दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। चूहे मारने की दवा खाकर भर्ती हुए एक 24 वर्षीय युवक की मौत डिस्चार्ज होने से ठीक पहले हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नर्स द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण युवक की तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई।
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, 610 ड्राइवरों पर गिरी गाज
घटना के अनुसार, सिद्धार्थ नगर निवासी प्रभाष सूर्या (24) ने कुछ दिन पहले चूहे मारने वाली दवा खा ली थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया था और उसे आज डिस्चार्ज किया जाना था।
परिजनों के मुताबिक, डिस्चार्ज की प्रक्रिया पूरी होने से ठीक पहले, एक नर्स ने प्रभाष को उल्टी कराने के लिए एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद प्रभाष की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह खून की उल्टी करने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जब युवक पूरी तरह ठीक था और उसे छुट्टी दी जा रही थी, तो नर्स ने किस वजह से इंजेक्शन लगाया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। इस मामले ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और इलाज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ