नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार को जस्टिस सूर्यकांत को अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। मौजूदा CJI गवई के बाद जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।
अगर केंद्र सरकार इस सिफारिश को मंजूरी देती है, तो CJI गवई के 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।
सबरीमाला दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर फंसा, पुलिस और अग्निशमन ने बचाई जान
सूत्रों के अनुसार, CJI गवई ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को यह सिफारिश भेजी है। जस्टिस सूर्यकांत को 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। यदि वे अगले CJI बनते हैं, तो उनका कार्यकाल लगभग 1.2 वर्ष का होगा।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष निर्धारित है।

