रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज से रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शासन प्रणाली को अधिक प्रभावी, दूरदर्शी और परिवर्तनकारी बनाना है।
अब सैटेलाइट से सीधे मोबाइल में मिलेगा इंटरनेट, भारत में जल्द शुरू होंगी Starlink सेवाएं
शिविर में पहले दिन ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, ‘संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण’, और ‘सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार’ जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा और सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने अपने विचार साझा किए।

More Stories
CG NEWS : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
CG Crime News : बैगा की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, अंधविश्वास के शक में वारदात’ 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े गए
आधी रात भरभराकर गिरा जर्जर भवन का हिस्सा, कुछ देर पहले बज रहा था तेज DJ