Chhattisgarh Youth Congress रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। कई महीनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए संगठन ने 11 जिलों के नए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अन्य जिलों में नियुक्तियों का ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है।
11 जिलों में नई नियुक्तियाँ, कई जगह कार्यकारी अध्यक्ष
जारी सूची के अनुसार, निम्न जिलों में नए जिला अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं—
कांकेर — राजेंद्र राजू दुबे
कांकेर (कार्यकारी) — महेंद्र नायक
बस्तर रूरल — अभिषेक डेविड
जगदलपुर शहर — नीलकेत राज झा
सुकमा — आर्यन चौहान
बेमेतरा — प्रांजल तिवारी
भिलाई नगर — इमाम खान
बिलासपुर रूरल — सुनील पटेल
जांजगीर-चांपा — पंकज शुक्ला
शक्ति — प्रताप चंद्र
रायगढ़ रूरल — उस्मान बैग
सारंगढ़-बिलाईगढ़ — शुभम बाजपेई
युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संगठनात्मक मजबूती और जिले स्तर पर युवाओं की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं।
बाकी जिलों की सूची का भी इंतजार
प्रदेश के अन्य जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। युवा कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अगले चरण में और जिलों की सूची जारी की जाएगी। प्रदेशभर के युवा कार्यकर्ता नई नियुक्तियों को लेकर उत्साहित हैं।
संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
नए जिला अध्यक्षों से उम्मीद की जा रही है कि वे जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और युवा कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ़ में आने वाले समय में कई राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर यह फेरबदल बेहद अहम माना जा रहा है।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु"
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।