रायपुर | 19 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ में जनवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेशवासियों को अब कड़ाके की ठंड से राहत मिलने लगी है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, प्रदेश के कुछ संभागों में अब भी ठंडी हवाओं और शीतलहर का असर बना हुआ है। (Chhattisgarh Weather Update )
3 से 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। बीते दिनों जहां लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब ठंड का असर कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड की विदाई हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का तापमान
-
रायपुर: न्यूनतम 11.6°C, अधिकतम 30.6°C
-
दुर्ग: न्यूनतम 9.6°C, अधिकतम 32.0°C
-
बिलासपुर: न्यूनतम 12.6°C, अधिकतम 30.6°C
-
जगदलपुर: न्यूनतम 10.0°C, अधिकतम 31.4°C
-
अंबिकापुर: न्यूनतम 8.3°C, अधिकतम 29.0°C
-
पेंड्रा रोड: न्यूनतम 11.6°C, अधिकतम 29.0°C
अन्य राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। IMD का अनुमान है कि 21 जनवरी को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से उत्तर और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम में इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।


More Stories
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त