रायपुर: महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर ओड़िशा और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच तकनीकी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठकें जारी हैं। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सहायक नदियों पर अति आवश्यक कार्यों पर रोक हटाने के लिए सहमति बनाकर एक सकारात्मक संकेत दिया है।
Attack on Traffic Policeman: ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को कार से उड़ा दिया, चालक नशे में था
सूत्रों के अनुसार, इस निर्णय के तहत अब दोनों राज्यों में जल परियोजनाओं और अन्य आवश्यक विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है। यह कदम जल संसाधन प्रबंधन और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सहायक नदियों पर रोक हटाने से महानदी बेसिन में पानी के संतुलित उपयोग के साथ-साथ सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं में भी मदद मिलेगी। बैठक में दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने परियोजनाओं के पर्यावरणीय और तकनीकी पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया।
छत्तीसगढ़ और ओड़िशा सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि सभी परियोजनाएं पारदर्शी तरीके से लागू की जाएंगी और दोनों राज्यों की जनता के हित को सर्वोपरि रखा जाएगा।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ