सूरजपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इस भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतकों के शव ट्रक में फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी है।
Raipur Gang Rape : धरसींवा थाना क्षेत्र में शर्मनाक वारदात, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
कोहरे की वजह से हादसे की आशंका
हादसे के पीछे कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने को संभावित कारण माना जा रहा है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरी घटना कोतवाली थाने के कमलपुर इलाके में हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लखनपुर में भी एक की मौत
इसी तरह अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक और सड़क हादसे की खबर सामने आई। नवापारा अंमगसी मोड़ के पास एक खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त में जुटी है। यह हादसा सुबह के समय हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
माओवादियों के प्रेशर IED में विस्फोट’ बीजापुर में दो नाबालिग घायल, पर्यटक दल का सदस्य भी चपेट में आया
CG NEWS : बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर बनाई रील, सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश पड़ी भारी’ पुलिस ने सिखाया सबक
छत्तीसगढ़ VSK App विवाद पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- तकनीकी खामियां होंगी तो तुरंत होगा सुधार