बलरामपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। इस हादसे में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी यात्री एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूल बस ओरसा घाट के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में बस का ब्रेक फेल होना हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।
MP’S House Stolen : बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर चोरी, पूर्व कर्मचारी निकला आरोपी
इस दुर्घटना में बलरामपुर निवासी परसू राम सोनवानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें पहले झारखंड के महुआडांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें नजदीकी मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

More Stories
CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 9वां दिन; डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी देंगे सवालों के जवाब
RAIPUR 12 March 2026 सिविल लाइन और मंदिरहसौद थानों में 3-3 अलग प्रकार के अपराधों की सर्वाधिक भरमार
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची