रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव करते हुए शनिवार के लिए नई समय सारणी जारी कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को भेज दिए हैं।
11 September Horoscope : ऐसा रहेगा जो राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
नई समय सारणी इस प्रकार होगी :
एक पाली में संचालित स्कूल – सभी शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी।
दो पाली में संचालित स्कूल –
-
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं : दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
-
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं : सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक
इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा कि राज्य शासन ने शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग स्वीकार कर उन्हें बड़ी राहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories
CG News : रेप केस वाले युवक से युवती ने की शादी, जगदलपुर सेंट्रल जेल में सजा मंडप’ कोर्ट के आदेश पर लिए सात फेरे
CG Assistant Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Supreme Court News : सट्टा किंग को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, हर दूसरे सोमवार को जांच अधिकारी के सामने लगानी होगी हाजिरी