30 जनवरी और मुहर्रम से भी हटा प्रतिबंध
नई नीति के तहत शासन ने वार्षिक शुष्क दिवसों की संख्या 7 से घटाकर केवल 4 कर दी है। अब शराब की दुकानें केवल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) को ही बंद रहेंगी। पूर्व में लागू होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (गांधी निर्वाण दिवस) को अब वर्किंग डे घोषित कर दिया गया है। आबकारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के अनुसार, बदलती परिस्थितियों और राजस्व प्रबंधन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
“पिछले अनुभवों से पता चला है कि ड्राई डे के दौरान अवैध शराब की मांग बढ़ जाती है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। विनियमित बिक्री से निगरानी आसान होगी और सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।”
— वरिष्ठ अधिकारी, आबकारी विभाग छत्तीसगढ़

More Stories
रायपुर में फर्जी e-challan से साइबर ठगी बढ़ी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
RTE Admission 2026 : 722 सीटों के लिए 13 अप्रैल से लॉटरी, 30 अप्रैल तक एडमिशन जरूरी
Chhattisgarh Crime News : ‘Ocean Grow Ganja’ के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कुरियर से चलता था पूरा नेटवर्क