रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर स्थित चार राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विगत छह वर्षों (वर्ष 2019 से) में इन दलों द्वारा न तो किसी लोकसभा चुनाव और न ही किसी राज्य विधानसभा अथवा उपचुनाव में कोई उम्मीदवार खड़ा किया गया है।
इसमें छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी, बजरंग नगर (तात्यापारा वार्ड), रायपुर, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी, ए-12 फ्लैश विहार, न्यू पुरैना, पोस्ट रविग्राम, रायपुर, राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी, गुरुद्वारा के सामने, स्टेशन रोड, रायपुर, पृथक बस्तर राज्य पार्टी, 8, सीनियर एच.आई.जी., सेक्टर-3, शंकर नगर, रायपुर शामिल हैं।
लापरवाही या साजिश? किताबें-रजिस्टर जलाए जाने पर जांच के निर्देश, मचा हड़कंप
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी दलों के अध्यक्ष/महासचिव/प्रमुख को 11 जुलाई 2025 को सुनवाई हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 21 जून से कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे मार्गदर्शन
CG Crime : 7 साल के मासूम के साथ हैवानियत’ नाबालिगों ने की बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर सभी गिरफ्तार
Ration Distribution Rules : राशन वितरण में बड़ा बदलाव’ अब बिना OTP मिलेगा अनाज, छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया नियम