Chhattisgarh Crime News : कोरबा। कोरबा में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाने में पदस्थ एक आरक्षक की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।
पुलिस के अनुसार, दुकान में कार घुसाने की सूचना मिलने पर जब आरक्षक मौके पर पहुंचे तो संदीप कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर आई, जहां उनका अल्कोहल मीटर से परीक्षण किया गया। जांच में वह नशे की हालत में पाए गए।
दुकान में घुसाई कार, मौके पर हुआ विवाद
घटना इतवारी बाजार की है, जहां बुधवार को संदीप कंवर ने कथित रूप से तेज रफ्तार कार एक दुकान में घुसा दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों से उनकी बहस और गाली-गलौज भी हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना कोरबा की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गई।
थाने में भी किया हंगामा
आरोप है कि थाने में भी संदीप कंवर ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और अपने पिता का रौब दिखाते हुए कहा कि “जो करना है कर लो।” इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए अपनी कार लेकर थाने से ही निकल गया।
पुलिस कर रही जांच
मामले में प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

More Stories
Chhattisgarh Health Department Attachment Cancelled : मंत्री जायसवाल का कड़ा फैसला, जुगाड़ से शहरों में जमे स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी, जाना होगा गांव
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के DG पवन देव के बेटे के साथ सरेराह मारपीट, पार्किंग विवाद में जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Commercial LPG Shortage : छत्तीसगढ़ न्यूज़ होटलों में थमी गैस की सप्लाई, प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए जारी किया टोल-फ्री नंबर