CGBSE Result 2026 Date , रायपुर — CGBSE Result 2026 का इंतजार अब आखिरी मोड़ पर है। कॉपी जांच पूरी हो चुकी है। सिस्टम में नंबर चढ़ रहे हैं। और अगर सब ठीक रहा, तो 30 अप्रैल या 1 मई तक रिजल्ट जारी हो सकता है। काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 10वीं की हिंदी परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। फिलहाल, मिलान की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है । कार्य की गति को देखते हुए उम्मीद है कि 30 अप्रैल या एक मई तक रिजल्ट जारी हो सकता है।
मूल्यांकन का काम समय पर खत्म कर लिया। अब काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट फाइनल करने का काम चल रहा है। यह वह चरण है जहां छोटी गलती भी बड़ा असर डाल सकती है। इसलिए टीम धीमे लेकिन सटीक काम कर रही है। एक अधिकारी ने बताया, “डेटा को बार-बार चेक किया जा रहा है ताकि रिजल्ट में कोई गड़बड़ी न हो।”
देरी क्यों हुई?
इस बार कहानी सीधी नहीं थी। 10वीं का हिंदी पेपर दोबारा हुआ।10 अप्रैल 2026 को री-एग्जाम लिया गया। इससे पूरा कैलेंडर थोड़ा पीछे खिसक गया।छात्रों के लिए इंतजार लंबा हुआ। लेकिन बोर्ड ने साफ कहा—सही रिजल्ट ज्यादा जरूरी है।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
CG NEWS : भतीजों ने भाई के साथ मिलकर की चाचा-चाची की हत्या, शवों को बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया; ऐसे हुआ खुलासा
CG NEWS : केंद्रीय जेल के आसपास नो-फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध
CG NEWS : दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाने के आरोप, एसआई लाइन अटैच