रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड अब और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की गई है। खासकर सुबह और रात के समय दृश्यता कम हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ठंडी हवाओं के असर से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर सहित कई जिलों में ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

More Stories
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहां स्टेट GST का छापा’ दूसरे दिन 9 घंटे चली जांच, कंप्यूटर और पुराने रिकॉर्ड खंगाले, BSP और दो सीमेंट फैक्ट्रियों के मिले वर्क ऑर्डर
CG Accident : सड़क हादसों का कहर’ अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर
महादेव से प्रार्थना, नींबू काटकर बारिश रोकने की बात’ सांसद Bhojraj Nag’ का वीडियो वायरल