वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Weather Update

Weather Update

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 10 सितंबर को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के बीच तेज धूप निकल रही है, जिसके चलते रायपुर और बिलासपुर में तापमान बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। 8 से 10 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

बिलासपुर और राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

CG NEWS : प्रार्थना सभा को लेकर गरमाया माहौल, हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति’ पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

वहीं राजधानी रायपुर में भी गर्मी का असर देखने को मिला। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में अब तक हुई मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 7 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप और बादलों की आवाजाही के बीच उमस का असर भी महसूस हो सकता है।

अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

8 सितंबर: सरगुजा और बलरामपुर में बारिश की संभावना है।

9 सितंबर: सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर के साथ बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

10 सितंबर: बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है। इस दिन रायपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

किसानों को मिल सकती है राहत

बारिश का यह दौर प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों के लिए राहत लेकर आ सकता है। हालांकि जिन इलाकों में पहले से पर्याप्त बारिश हो चुकी है, वहां भारी बारिश की स्थिति में जलभराव और स्थानीय समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

CG Weather Forecast: एक नजर में

  • प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य।
  • पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश।
  • बिलासपुर और राजनांदगांव में 32.5°C तापमान।
  • रायपुर में अधिकतम तापमान 32°C के आसपास।
  • मौसमी वर्षा सामान्य से 4% कम।
  • 8 से 10 सितंबर तक बारिश का दौर बढ़ने की संभावना।
  • 10 सितंबर को रायपुर समेत 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay