रायपुर। CG Weather Today: सितंबर की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर धीरे-धीरे कम होने और मौसम के शुष्क होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहा। राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान के आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश में अब दिन के समय गर्मी और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मानसून की विदाई के साथ आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह बदलाव देखने को मिल सकता है।
रायपुर में अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में होगा कचरे का सेग्रीगेशन, नए Solid Waste Management Rules लागू
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम में अब बारिश के बीच अंतर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
1 अक्टूबर को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
अब शुष्क मौसम की ओर बढ़ेगा छत्तीसगढ़
मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।

