वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Weather Update

CG Weather Update

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 7 दिन बारिश के आसार; कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के चलते आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

रामचंद्रपुर में सबसे ज्यादा 5 सेमी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रामचंद्रपुर में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 8 प्रतिशत कम रही है। तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में अधिकतम 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG NEWS : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार’ सुई से लिफाफे में छेद कर बनाया वीडियो

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 23 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। शहर के कुछ इलाकों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार सुबह कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में अगले तीन घंटों तक ऑरेंज अलर्ट बताया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा सिस्टम, बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां और मजबूत हो सकती हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay