छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रीय हो गया है। गरज चमक और बारिश के साथ वज्रपात की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है। अगले छह दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।
Raipur – राज्यपाल डेका के साथ मुख्यमंत्री साय ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा…
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की उत्तर पश्चिमी खड़ी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समवर्ती तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो की चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यह आज ओडिशा और समवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान झारखंड और छत्तीसगढ़ के पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है।
राजधानी रायपुर में आज 27 जून को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम के समय बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में भारी बारिश हुई है। वहीं बिलासपुर संभाग में तीव्र बारिश दर्ज की गई है। बारिश की यह गतिविधि अगले 6 दिनों तक जारी रहेगी।

More Stories
Chhattisgarh School Teacher Ratio : छत्तीसगढ़ विधानसभा शिक्षा मंत्री ने स्वीकारा, सरकारी स्कूलों में नहीं है पर्याप्त शिक्षक
CG Anganwadi Bharti 2026 : महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, अंबिकापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती शुरू, जानें कैसे करें आवेदन
CG NEWS : रेलवे स्टेशन से प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, 6.77 लाख का गांजा जब्त