CG School News , रायपुर — CG School News के तहत बड़ा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि अब CBSE से जुड़े निजी स्कूलों में सिर्फ NCERT किताबों से पढ़ाई कराना अनिवार्य होगा। महंगी प्राइवेट किताबों का दबाव—अब नहीं चलेगा। अभिभावकों और छात्रों पर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें, वर्कबुक या विशेष दुकानों से सामग्री खरीदने का दबाव बनाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मुख्य सचिव विकासशील ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर कहा है कि निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए।
सुबह का स्कूल। बैग भारी। किताबें और भी भारी। अभिभावक की जेब पर सीधा असर। यही तस्वीर बदलने की कोशिश है। सरकार ने सख्त लहजा अपनाया है। साफ निर्देश—कोई भी स्कूल अब छात्रों को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं करेगा। अगर ऐसा हुआ, कार्रवाई तय है। अधिकारियों को कहा गया है कि वे जमीनी स्तर पर निगरानी रखें। शिकायत मिलते ही तुरंत जांच हो।
जारी निर्देशों के मुताबिक सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में एनसीईआरटी के निर्धारित पाठ्यक्रम और किताबें ही लागू होंगी। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड से जुड़े निजी स्कूलों में कक्षा पहली से 10वीं तक एससीईआरटी की किताबों के अलावा अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
More Stories
Fake Facebook ID Scam : आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा के नाम पर बनी फर्जी प्रोफाइल, ठगों ने लोगों से मांगे पैसे
District Congress Committee 2026 : गुटबाजी पर लगाम , कांग्रेस की नई टीम में सभी धड़ों को मिली जगह, पुराने विवादों को सुलझाने की कोशिश
CG Online Satta Racket Raid : बाबू खेमानी के घर पुलिस की बड़ी दबिश, सट्टे की काली कमाई का हुआ पर्दाफाश