Categories

April 11, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Rail News : ट्रेन से सफर करने वाले सावधान! 11 से 27 अप्रैल तक 6 से ज्यादा लोकल ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर | 7 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए आने वाले कुछ दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी, नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग का काम किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कई महत्वपूर्ण लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

क्यों बंद रहेगा ट्रेनों का परिचालन?

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच जांजगीर-नैला स्टेशन और अन्य क्षेत्रों में ऑटो सिग्नलिंग और आधुनिकीकरण का काम तेजी से चल रहा है। रेल सुरक्षा और बेहतर परिचालन सुनिश्चित करने के लिए यह ‘ब्लॉक’ लिया गया है। इस दौरान पटरी और सिग्नल सिस्टम को नई लाइन से जोड़ा जाएगा।

Jaggi Murder Case : अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 20 अप्रैल को होगी ‘संयुक्त सुनवाई’; हाईकोर्ट के दोनों फैसलों को किया गया सूचीबद्ध

प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनें:

इस अवधि में रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के बीच चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू (MEMU)

  • रायपुर-गेवरा रोड-रायपुर मेमू

  • कोरबा-रायपुर-कोरबा पैसेंजर

  • बिलासपुर-झारसुगुड़ा मेमू

  • इतवारी-टाटानगर पैसेंजर (आंशिक रूप से प्रभावित)

About The Author

YouTube Shorts Autoplay