मरवाही। जिले से एक अनोखा और सकारात्मक मामला सामने आया है। मरवाही थाना परिसर में थाना प्रभारी शनिप रात्रे की पहल पर एक प्रेमी जोड़े की शादी संपन्न कराई गई। खास बात यह रही कि दोनों की शादी परिजनों की सहमति से थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार करवाई गई।
जानकारी के अनुसार, प्रेमी जोड़ा किसी कारणवश परेशानी में थाना पहुंचा था। मामले को समझने के बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से बातचीत की और परिजनों की सहमति दिलवाई। इसके बाद आपसी रजामंदी से विवाह कराने का निर्णय लिया गया।
शादी के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी और परिजन बराती बने। मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ के साथ विवाह संपन्न हुआ। इस अनोखी शादी की इलाके में चर्चा हो रही है और लोग पुलिस की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

More Stories
CG NEWS : गुरु-शिष्य परंपरा शर्मसार’ बलरामपुर में कोचिंग संचालक गिरफ्तार, 10वीं की छात्रा को घर बुलाकर की अश्लील हरकत
Raipur Traffic Update : जाम से मुक्ति के लिए ‘स्मार्ट’ पहल’ एक कॉल पर दौड़ेगी पुलिस, नया ट्रैफिक हेल्पलाइन सिस्टम शुरू
CG High Court Judiciary Update : न्यायिक नियुक्तियों का ‘फास्ट ट्रैक’, छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में प्रधान न्यायाधीशों की पदस्थापना, HC का आदेश