वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG News : स्टील प्लांट ब्लास्ट में दो श्रमिकों की मौत’ इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से झुलसे थे पांच कर्मचारी, तीन का इलाज जारी

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित मां शिवा स्टील प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे में झुलसे दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग (उबाल) होने से पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों श्रमिकों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है।

काम के दौरान अचानक हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के दिन प्लांट में सभी कर्मचारी रोज की तरह अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक तेज बॉयलिंग हो गई, जिससे गर्म धातु और लपटों की चपेट में आकर वहां काम कर रहे प्रमोद सोनी, चौखट सिंह, गुड्डू कुमार, चतूर यादव और शनिराम राठिया गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

CG NEWS : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई’ 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क, जय प्रकाश गांधी समेत 14 लोगों पर शिकंजा

दो गंभीर घायलों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दो श्रमिकों की हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया था। इलाज के दौरान दोनों श्रमिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है, जबकि प्लांट के अन्य कर्मचारी भी सदमे में हैं।

तीन श्रमिकों का उपचार जारी

हादसे में घायल अन्य तीन श्रमिकों का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इंडक्शन फर्नेस में तकनीकी खराबी या संचालन के दौरान हुई किसी समस्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay