CG NEWS : बालोद। जिले के दल्लीराजहरा स्थित राम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर परिसर से पूजन सामग्री और बर्तनों की चोरी किए जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। खास बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो महिलाएं संदिग्ध गतिविधियां करती हुई नजर आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मंदिर के पुजारी सुबह नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर में रखी कुछ पूजन सामग्री और बर्तन गायब हैं। सामान नहीं मिलने पर उन्होंने मंदिर परिसर की जांच की और इसके बाद तत्काल दल्लीराजहरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो महिलाएं संदिग्ध रूप से मंदिर परिसर में आती-जाती दिखाई दीं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सामने आई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने भी चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है।

More Stories
CG NEWS : सरकारी स्कूल में हड़कंप, 12वीं की छात्रा ने खाईं नींद की गोलियां’ बैग से मिला खाली रैपर
Ex-Servicemen Recruitment : छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के पद नहीं रहेंगे खाली, सरकारी भर्तियों में अब इस तरह होगी नियुक्ति
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित, 608 अभ्यर्थियों को लगा झटका’ जल्द जारी होगी नई तारीख