Cg News : कोरबा: छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में पुलिस ने छापा मारकर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में मौके से 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए हैं।
मोहल्ले वाले थे परेशान, मकान मालकिन देती थी धमकी
पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि डिंगापुर इलाके के एक मकान में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मकान मालकिन सुरती पटेल अपने घर में अवैध देह व्यापार का संचालन कर रही थी। जब भी मोहल्ले के लोग इसका विरोध करते, तो सुरती पटेल उन्हें गाली-गलौज कर डराती-धमकाती थी।
Gmail Schedule Send : Gmail का कमाल का ऑप्शन तय समय पर खुद भेजेगा ईमेल, भूलने का झंझट खत्म
पुलिस की घेराबंदी और छापेमारी
शनिवार को स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने पुलिस में ठोस शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस के अचानक पहुंचने से मकान के भीतर हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद युवक और युवतियां पिछले दरवाजे से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पहले ही मकान की घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
जांच में जुटी पुलिस
पकड़े गए युवक और युवतियों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं और क्या इसमें कोई बड़ा गिरोह शामिल है। मकान मालकिन सुरती पटेल पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act) के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

More Stories
Chhattisgarh IAS Transfer March 2026 : छत्तीसगढ़ में 2 IAS अफसरों का तबादला, मंत्रालय ने देर शाम जारी की सूची
108 Naxals Surrender : नक्सलवाद का आर्थिक पतन सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को सौंपा 1 किलो सोना, करोड़ों की लेवी जब्त
LPG Supply Meeting : नो टेंशन छत्तीसगढ़ में पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक, मंत्रालय में हुई समीक्षा