CG NEWS : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के घने जंगलों में छिपाकर रखे गए नक्सलियों के डंप जखीरे को बरामद किया गया है। संयुक्त अभियान के दौरान सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, आईईडी, यूबीजीएल राउंड और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्रियां जब्त की हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियों से संबंधित मिली खुफिया सूचना और आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान जंगल के भीतर संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई, जहां जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद हुआ।
Diesel’ बिक्री पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला’ एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा ईंधन
बरामद सामग्री में आईईडी, यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) राउंड, डेटोनेटर, विस्फोटक सामग्री, वायर, बैटरियां तथा नक्सल गतिविधियों में उपयोग होने वाले अन्य उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को संचालित करने के लिए किया जाना था।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च को नक्सलमुक्ति की घोषणा किए जाने के बाद भी सुरक्षा बल लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान वर्षों से छिपाकर रखे गए नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक और रसद सामग्री लगातार बरामद हो रही है। इससे नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिल रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा बलों का लक्ष्य नक्सलियों के शेष नेटवर्क, उनके हथियारों के भंडार और छिपे हुए ठिकानों को पूरी तरह खत्म करना है। बरामद सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट’ अगले 5 दिन झमाझम बारिश, कई जिलों में अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी
Raipur Police Commissionerate 13 June 2026: 24 घंटे की क्राइम डायरी; अपहरण, सायबर धोखाधड़ी और आबकारी मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले